रुड़की,09 अपै्रल (आरएनएस)। गैस एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओं की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। हर रोज भीड़ की बढ़ोतरी गैस की किल्ल्त को दर्शा रही है। जिसे लेकर उपभोक्ताओं परेशान हैं। उपभोक्ताओं ने पहले की तरह गैस सिलेंडर की घर पर डिलीवरी करवाने की मांग की है। पिछले कई दिनों से घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है। एजेंसियों के बाहर भीड़ कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। एजेंसियों के बाहर दिन निकलने से पहले ही उपभोक्ताओं की भीड़ लग जाती है। अधिकांश लोगों को निराशा हाथ लगती है और वह बिना सिलेंडर लिए वापस लौट जाते हैं। गुरुवार को गैस सिलेंडर लेने के लिए आए राजीव कुमार व मुकेश कुमार ने बताया कि सिलेंडर बुक पड़ा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

