रुड़की,09 अपै्रल (आरएनएस)। राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खेलने के जुनून में घर छोड़कर गया छात्र कई राज्यों में घूमता रहा। पुलिस ने गुरुवार को उसे दिल्ली से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने गंगनहर कोतवाली में बताया कि रुड़की निवासी 14 वर्षीय एक छात्र 26 मार्च को घर से लापता हो गया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर ली थी और छात्र की तलाश के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया था। साथ ही दो सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

