रुड़की,09 अपै्रल (आरएनएस)। रुड़की रोडवेज बस अड्डे में एजेंसी से तैनात करीब 15-16 चालकों और परिचालकों को पिछले चार माह से वेतन नहीं मिला है। इससे उनके सामने आर्थिक दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। निजी एजेंसी के माध्यम से इन चालकों और परिचालकों की तैनाती की गई थी। रोडवेज की ओर से एजेंसी को इन चालकों और परिचालकों के वेतन का भुगतान किया जाता था। एजेंसी की ओर से शुरुआत में कर्मचारियों को आश्वासन दिया जाता रहा कि उनका वेतन जल्द जारी कर दिया जाएगा, लेकिन समय बीतने के साथ स्थिति और अधिक जटिल हो गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

