रुड़की,09 अपै्रल (आरएनएस)। विश्व नवकार दिवस पर गुरुवार को दिगम्बर जैन समाज की ओर से आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर आदर्श नगर में आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सामूहिक ऐप के माध्यम से 108 देशों के श्रद्धालुओं ने एक साथ जुड़कर णमोकार महामंत्र का सामूहिक जाप किया। इस सामूहिक मंत्र जाप में गुरुवार सुबह से ही बड़ी संख्या में समाज के पुरुषों, महिलाओं और युवाओं ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। पूरे मंदिर परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा, शांति और भक्ति का वातावरण बना रहा। आयोजकों ने बताया कि विश्व नवकार दिवस का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर शांति, सद्भाव और आत्मिक शुद्धि का संदेश देना है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

