रुद्रपुर,09 अपै्रल (आरएनएस)। मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आंगनबाढ़ी कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन 9वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री से मानदेय बढ़ाने की मांग की। कहा कि जब तक उनका मानदेय में वृद्धि नहीं की जाएगी उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। गुरुवार को तहसील गेट के सामने आंबेडकर पार्क में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के धरने के दौरान ब्लाक अध्यक्ष मुन्नी ठाकुर ने कहा कि उन्हें लगभग आठ साल से 9300 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिल रहा है। इस मंहगाई के दौर में इतने कम मानदेय में उनका गुजारा नहीं हो रहा है। उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार 24 हजार रुपये मानदेय करने की मांग की। मुन्नी ठाकुर ने कहा कि मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर एक अप्रैल से लगातार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व हेल्पर का धरना जारी है। किच्छा ब्लॉक में 13 सेक्टर के 300 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रो पर ताले लगे हैं। निर्वाचन का काम भी पूरी तरह ठप्प पड़ा है। धरने में शशि बिष्ट, सुजाता, मुनीश, धना देवी, कमला देवी, मुनीजा आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

