ऋषिकेश,09 अपै्रल (आरएनएस)। कांग्रेस परवादून जिला इकाई की ओर से 11 अप्रैल को प्रस्तावित कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर गुरुवार को बैठक आयोजित की गई, जिसमें विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी शामिल हुए। उन्होंने सम्मेलन की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। गुरुवार को देहरादून रोड स्थित जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कार्यकर्ताओं को सम्मेलन की जानकारी दी। बताया कि यह आयोजन देहरादून में सुभाष रोड स्थित मैरिज हॉल में होगा। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा समेत प्रदेश के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचेंगे। कहा कि सम्मेलन संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने की दिशा में अहम कदम साबित होगा। इससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचालन भी हो सकेगाा। ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कार्यकर्ताओं को निष्ठा के साथ सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जुटने का आह्वान भी किया। नगर अध्यक्ष कतार सिंह नेगी ने कहा कि सम्मेलन के माध्यम से संगठन के कार्यकर्ता एकजुटता का संदेश देंगे। मौके पर प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद कपरूवाण, अश्वनी बहुगुणा, नीरज त्यागी, उम्मेद बोरा, जितेंद्र कुमार, राहुल मनवाल, करण रावत, शार्दूल नेगी, बालू सजवाण, एसपी बहुगुणा, विवेक सैनी, आरिफ अली, पन्नालाल गोयल, आदित्य वर्मा, चंडी प्रसाद थपलियाल, देवराज सावन, संदीप थापा आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

