ऋषिकेश,09 अपै्रल (आरएनएस)। रोटरी ऋषिकेश क्लासिक क्लब के संजय सकलानी अध्यक्ष और विजय रावत को सचिव बनाया गया है, जबकि हिमांशु गुप्ता कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। नवनियुक्त अध्यक्ष संजय सकलानी ने कहा कि क्लब का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से तंग लोगों को स्वास्थ्य व शिक्षा में मदद करना रहेगा। उन्होंने क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर लगाना भी अपनी प्राथमिकता बताया। हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिस्टिक गवर्नर रवि प्रकाश, डिस्टिक सचिव पंकज पाण्डेय, अध्यक्ष संजय सकलानी, सचिव विजय रावत ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डिस्ट्रिक गवर्नर रवि प्रकाश ने कहा मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। क्लब विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनसेवा करता है। उम्मीद है नये क्लब की नवीन कार्यकारिणी इस कार्य को और बढ़ाने का काम करेगी। रोटरी ऋषिकेष क्लासिक के सचिव विजय रावत ने कहा क्लब ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में प्रतिभावान युवाओं को सम्मानित करेगा। खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के लिए क्लब के माध्यम से हर संभव सहायता की जाएगी। मौके पर असिस्टेंट गवर्नर विकास गर्ग, अनुराग शर्मा, रोटरी सेंट्रल के अध्यक्ष हिमांशु रावत, सचिव नकुल त्यागी, रोटरी डिवास की अध्यक्ष शुभांगी रैना, सचिव माधवी गुप्ता, रोटरी ऋषिकेश के सदस्य डॉ. संदीप रैना, डॉ. अरुण शर्मा, रोटरी क्लासिक के नए सदस्य माधव अग्रवाल, अंकित गुप्ता, सौरव वर्मा, विपिन चौधरी, अक्षत अरोड़ा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ राजे नेगी और राकेश अग्रवाल ने किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

