ऋषिकेश,09 अपै्रल (आरएनएस)। अरुणाचल प्रदेश में 1200 मेगावाट की क्षमता वाली वाली जलविद्युत परियोजना का निर्माण टीएचडीसीआईएल और अरुणाचल सरकार संयुक्त उद्यम कंपनी के जरिए पूरा करे्गी। परियोजना की अनुमानित लागत 14,105.83 करोड़ रुपये है। टीएचडीसी के मुख्य महाप्रबंधक (कारपोरेट संचार) डॉ. एएन त्रिपाठी ने बताया कि आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने जलविद्युत परियोजना के निर्माण के लिए निवेश प्रस्?ताव को मंजूरी दे दी है। परियोजना का निर्माण अरुणाचल प्रदेश के अंजा जिले में लोहित नदी पर किया जाएगा। इसके पूरा होने की अनुमानित अवधि 78 महीने है। परियोजना से प्रति वर्ष 4852.95 मिलियन यूनिट (एमयू) बिजली उत्पादन होगा। लोहित बेसिन की पहली जलविद्युत परियोजना के रूप में, यह राज्य में बिजली आपूर्ति में सुधार लाएगी। बिजली की अधिक मांग वाले समय में प्रबंधन में सहायता करेगी और राष्ट्रीय ग्रिड के संतुलन में योगदान देगी। इस परियोजना में राज्य को 12 प्रतिशत मुफ्त बिजली प्राप्त होगी। साथ ही एक प्रतिशत अतिरिक्त बिजली स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के लिए निर्धारित की जाएगी। परियोजना के तहत लगभग 29 किलोमीटर सड़कों और पुलों का निर्माण किया जाएगा। जो स्थानीय उपयोग के लिए उपलब्ध रहेंगे। स्थानीय लोगों को विभिन्न प्रकार के मुआवज़े, रोजगार के अवसर और सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से भी लाभ मिलेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

