कोटद्वार,09 अपै्रल (आरएनएस)। तहसील सभागार में जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों व सुपरवाइजरों को बृहस्पतिवार को जनगणना में प्रयुक्त संकल्पनाओं और परिभाषाओं की विस्तृत व्याख्या की गई। फील्ड ट्रेनर शिक्षक उमेश वर्मा व जिला विकास प्राधिकरण की अवर अभियंता शक्कू ने एप के माध्यम से उत्तर भरने, डेटा सत्यापन करने, स्वगणना में पर्यवेक्षकों व प्रगणकों की भूमिका, डेटा सुरक्षा एवं एप के उपयोग में बरती जाने वाली सावधानियों पर विस्तार से जानकारी दी। इससे पूर्व बीते दिन दी गई जानकारी की समीक्षा की गई। साथ ही प्रगणक, पर्यवेक्षक से प्रश्नोत्तरी कर उत्तरों का विश्लेषण किया गया। स्वगणना पोर्टल की जानकारी से भी अवगत कराया गया। इस मौके पर जनगणना निदेशालय उत्तराखंड से मास्टर ट्रेनर शिव कुमार ने प्रशिक्षण का जायजा लिया। इस मौके पर चार्ज अधिकारी नायब तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद सनवाल, आरके देवकीनंदन नौटियाल, दीपक बेदवाल ने भी जानकारियां दी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

