कोटद्वार,09 अपै्रल (आरएनएस)। तकनीकी खराबी और चालक की कमी के कारण श्रीनगर डिपो की रोडवेज बस पिछले पांच दिनों से कोटद्वार नहीं पहुंच रही है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही, बिना पूर्व सूचना के बस संचालन बंद रहने से कोटद्वार डिपो के अधिकारियों-कर्मचारियों की दिक्कतें भी बढ़ गई हैं। कोटद्वार डिपो से श्रीनगर के लिए दो बसें आधे घंटे के अंतराल में संचालित होती हैं, जिसके बाद पूरे दिन कोई अन्य सेवा उपलब्ध नहीं रहती। दोपहर करीब एक बजे श्रीनगर से कोटद्वार पहुंचकर डेढ़ बजे वापस जाने वाली श्रीनगर डिपो की एकमात्र बस ही पिछले पांच दिनों से नहीं आ रही है। बस सेवा बाधित रहने से यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को भी कई यात्री बस के अभाव में भटकते रहे। श्रीनगर डिपो से संपर्क करने पर बताया गया कि पहले तकनीकी खामी के कारण बस नहीं चल सकी और बाद में चालक की कमी के चलते सेवा बहाल नहीं हो पाई।इस संबंध में कोटद्वार डिपो के एआरएम अनुराग पुरोहित ने बताया कि दोपहर में कोटद्वार से श्रीनगर के लिए बस का निर्धारित शेड्यूल नहीं है। यदि समय रहते सूचना मिलती है तो मुख्यालय से अनुमति लेकर वैकल्पिक बस चलाई जा सकती है।
श्रीनगर एआरएम से जानकारी कर श्रीनगर से कोटद्वार के बीच दिन की एकमात्र सेवा तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए जाएंगे। -सुरेश चौहान, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम देहरादून।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

