कोटद्वार,09 अपै्रल (आरएनएस)। देहरादून से आई अनुश्रवण समिति की टीम ने पीएमश्री जीजीआईसी कोटद्वार में पिछले दो वर्षों से संचालित चाइनीज भाषा कार्यक्रम का निरीक्षण किया।बृहस्पतिवार को निरीक्षण को पहुंची टीम का प्रधानाचार्या बबीता ध्यानी ने स्वागत किया। अनुश्रवण समिति ने छात्राओं के प्रयासों को सराहा। मार्गदर्शक शिक्षिका मीनू अग्रवाल को भी प्रोत्साहित किया। प्रधानाचार्या ने बताया कि विद्यालय में पिछले दो साल से ऑनलाइन मोड में चाइनीज भाषा कार्यक्रम संचालित हो रहा है। इसमें अधिकांश ऑनलाइन कक्षाएं संचालित होती है। सत्र के अंत में 10 दिन ऑफलाइन मोड पर कक्षाएं संचालित होती हैं। इसमें कक्षा 11 व 12 की 45 छात्राएं अध्ययनरत हैं।
अनुश्रवण समिति की टीम में दून विश्वविद्यालय के प्रो. सैंकी चंद्रा, सहायक प्राध्यापक प्रो. दीपांशु, चाइनीज दूतावास से मिनिस्टर काउंसलर छन जियेवजुन, प्रथम सचिव चांग हाईलीन, तृतीय सचिव फांग बिन, सहायक सचिव छीवयेन, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रवक्ता एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. नारायण प्रसाद उनियाल शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

