कोटद्वार,09 अपै्रल (आरएनएस)। समाजसेवी इंदू नौटियाल के प्रयासों से करुणा धाम आश्रम में रह रही एक महिला को ढाई साल बाद उसके परिवार से मिलाया गया। महिला मूल रूप से सोनभद्र जिले की राबटगंज तहसील के बेनी गांव की निवासी है। उसे 22 अक्टूबर 2024 को चांदपुर थाना पुलिस द्वारा बिजनौर के बडिय़ा स्थित करुणा धाम आश्रम में भर्ती कराया गया था। इंदू नौटियाल ने अपने सोशल मीडिया चैनल के माध्यम से महिला जानकारी साझा कर परिजनों की तलाश शुरू की, जिसमें सोनभद्र के हेड कांस्टेबल सुबोध यादव ने सहयोग कर परिवार से संपर्क स्थापित कराया। बृहस्पतिवार को महिला का बेटा अपने एक साथी के साथ आश्रम पहुंचा और मां को अपने साथ ले गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

