कोटद्वार,09 अपै्रल (आरएनएस)। ग्रामीण विकास नागरिक विचार मंच का 13वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। उत्तराखंड में पलायन व पर्यावरणीय स्थिति पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने गांव लौटने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान रतनपुर सुखरो निवासी सलोनी बिष्ट व पोखडा ब्लॉक के ग्राम गवांणी निवासी शांति देवी नवानी को सहायता राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि वन अधिनियम व वन्यजीव अधिनियम के कारण लालढांग-चिल्लरखाल मार्ग का निर्माण नहीं हो पा रहा है। मार्ग निर्माण के लिए सभी को मिलकर संघर्ष करना होगा। विचार मंच के अध्यक्ष प्रवेश चंद्र नवानी ने संस्था के पिछले 12 वर्षों के कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। संस्था की ओर से समाज उत्थान संबंधी कई कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। साथ ही वर्ष 2025 से उच्च शिक्षा के लिए प्रतिवर्ष एक लाख रुपये की छात्रवृत्ति भी प्रदान की जा रही है।
बैठक में युवाओं को नशा मुक्त और संस्कार युक्त बनाने पर भी बल दिया गया। इससे पूर्व राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवी सुखरो के बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। विशिष्ट अतिथि बीडीओ दुगड्डा बीडी रतूड़ी, गढ़वाल सैनिक लीग के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल बीबी ध्यानी (रि.), पार्षद नीरूबाला खंतवाल, विजय लखेड़ा, चित्रमणि देवलियाल मौजूद रहे। संचालन शंकर दत्त गौड़ ने किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

