उत्तरकाशी,09 अपै्रल (आरएनएस)। मोरी क्षेत्र पंचायत की बैठक में मूलभूत सुविधा से जुड़े मुद्दों पर पंचायत प्रतिनिधि मुखर हो गए। इस दौरान गांवों में घरों के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइनों को हटाने और ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क कनेक्टिविटी नहीं होने की दिक्कत दूर करने की मांग उठाई। सदस्यों ने विभागीय अधिकारियों पर फोन नहीं उठाने का भी आरोप लगाया। बृहस्पतिवार को ब्लॉक प्रमुख रणदेव सिंह राणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विधायक दुर्गेश्वर लाल और मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह भी मौजूद रहे। कनिष्ठ प्रमुख कमलेश रावत ने कहा कि मोरी-सांकरी-जखोल मोटर मार्ग के सुधाक्व डामरीकरण के लिए 32 करोड़ 50 लाख से ज्यादा स्वीकृत किए गए हैं और कार्य प्रगति पर है। इसके बावजूद इसी मार्ग पर दैवीय आपदा एवं जिला योजना के तहत 48 लाख रुपये से अधिक की अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत होना संदेह पैदा करता है। मामले की उच्च स्तरीय जांच हो। सांकरी स्थित 33 केवी सब स्टेशन वर्षों से बंद होने पर इसे शीघ्र चालू करने की मांग उठी। साथ ही गांवों में घरों के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइनों को हटाने को कहा। सालरा गांव के प्रधान उमेंद्र आष्टा ने विभागीय अधिकारियों पर फोन न उठाने का आरोप लगाया। सीडीओ जय भारत सिंह ने सभी अधिकारियों को फोन रिसीव करने के निर्देश दिए। गड्डूगाड़-खड़साड़ी क्षेत्र में सिंचाई नहरों की मरम्मत की मांग की गई। बैठक में प्रधान संगठन अध्यक्ष कैलाश डिमरी, कृष्णा राणा, बलबीर राणा, भागचंद, बृजू लाल, सुरेन्द्र सिंह आदि थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

