उत्तरकाशी,09 अपै्रल (आरएनएस)। न्याय पंचायत बड़ेथ श्रीकालखाल में डुंडा ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने जागणा पट्टी के कई गांव में नेटवर्क नहीं होने पर रोष जताया। ग्रामीणों ने कहा कि नेटवर्क न होने पर ग्रामीणों को भारी परेशानी का समाना करना पड़ता है जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पता है। वहीं, ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार ने ग्रामीणों को जल्द ही समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन दिया। डुंडा ब्लॉक के न्याय पंचायत बड़ेथ श्रीकालखाल गांव में आयोजित शिविर का शुभारंभ डुंडा ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार ने किया। उन्होंने ग्रामीणों से सरकार की जन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान ग्रामीणों ने गाजणा क्षेत्र में नेटवर्क, सड़क स्वास्थ्य आदि समस्याएं रखी। ग्रामीणों ने कहा कि आज भी गाजणा क्षेत्र के कई गांवों में सड़क नहीं पहुंची जिससे ग्रामीण आज भी कई किमी पैदल चलने को मजबूर है। वहीं, गाजणा क्षेत्र में आधार कार्ड केंद्र खोलने की मांग की। इसके साथ ही ग्रामीणों ने स्वास्थ्य, पेयजल सहित अन्य मूलभूत समस्याओं की मांग उठाई। वहीं, शिविर में एसडीएम देवानंद शर्मा ने ग्रामीणों की अधिकतर समस्याएं मौके पर ही निपटाई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

