उत्तरकाशी,09 अपै्रल (आरएनएस)। यात्रा सीजन में धामों के प्रमुख पड़ावों पर बाल श्रम रोकने के लिए बनाई गई जिला टास्क फोर्स उन्मूलन टीम सक्रिय हो गई है। बाल श्रम के खिलाफ टीम की ओर से यमुनोत्री के पड़ाव स्थल जानकीचट्टी, खरसाली क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण कर बाल श्रमिकों की उपस्थिति की जांच की। टीम में शामिल अधिकारियों ने कहा कि बच्चों को शिक्षा, सुरक्षा और बेहतर भविष्य उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से कहा कि यदि कहीं भी कोई बच्चा मजदूरी करते हुए दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या संबंधित विभाग को दें। इस अवसर पर श्रम विभाग से नीरज धीमान, पमिता थपलियाल, बाल कल्याण समिति सदस्य परियोजना समन्वयक चाइल्ड हेल्पलाइन अनूप रतूड़ी, पुलिस विभाग से विनोद सेमवाल, विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी मोनिका बिष्ट, जिला बाल संरक्षण इकाई से धनेश नौटियाल आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

