डेविड धवन द्वारा निर्देशित फिल्म है जवानी तो इश्क होना है से आज वरुण धवन ने एक और नया लुक शेयर किया है। हाल ही में वरुण ने अपनी इस फिल्म से पूजा हेगड़े के साथ एक रोमांटिक लुक शेयर किया था। वहीं आज वरुण ने मृणाल ठाकुर के साथ रोमांटिक पोज शेयर कर फैंस को सरप्राइज कर दिया है।
वरुण धवन ने आज अपनी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है के सेट से मृणाल के साथ तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ वरुण ने कैप्शन में लिखा, लेकिन जवानी में इश्क बार-बार होता है।
वरुण ने ठीक एक दिन पहले इसी फिल्म से पूजा हेगड़े के साथ अपनी एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, इश्क सिर्फ एक बार होता है।
फिल्म है जवानी तो इश्क होना है के जरिए वरुण अपने पिता डेविड के साथ चौथी बार जुड़ रहे हैं। इससे पहले पिता-पुत्र की जोड़ी फिल्म मैं तेरा हीरो (2014), जुड़वा 2 (2017), और कुली नंबर 1 (2020) में साथ काम कर चुकी है। फिल्म है जवानी तो इश्क होना है 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले इसे 5 जून को रिलीज करने की योजना थी, लेकिन यश अभिनीत टॉक्सिक के साथ क्लैश से बचने के लिए तारीख को आगे खिसका दिया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

