शनाया कपूर और आदर्श गौरव की सर्वाइवल-थ्रिलर फिल्म तू या मैं अपने डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार है। ये सिनेमाघरों में 13 फरवरी, 2026 को रिलीज हुई थी और करीब 2 महीने के बाद ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। फिल्म का निर्देशन बिजॉय नांबियार ने किया है, जबकि आनंद एल राय और विनोद भानुशाली निर्माता हैं। बता दें, रोमांचक-ड्रामे से भरपूर तू या मैं बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी और सिर्फ 6.72 करोड़ रुपये कमाए थे।
नेटफ्लिक्स ने फिल्म तू या मैं की रिलीज तारीख का ऐलान करते हुए एक्स पर लिखा, अपने कैलेंडर पर निशान लगा लें। कुछ खास आने वाला है। 10 अप्रैल से यह फिल्म सब्सक्राइबर यूजर्स के लिए फ्री में उपलब्ध हो जाएगी। आंखों की गुस्ताखियां के बाद शनाया के करियर की यह दूसरी फिल्म है, जिसमें उन्होंने एक इन्फ्लुएंसर का किरदार निभाया है। वहीं आदर्श स्ट्रगलिंग कंटेंट क्रिएटर बने हैं। फिल्म में दोनों की प्रेम-कहानी का विलेन एक मगरमच्छ होता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

