अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की चर्चित फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है। इससे पहले निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर जारी करते हुए फैंस को उत्साहित कर दिया है। प्रशांत झा ने फिल्म का निर्देशन किया है, जबकि विनोद बच्चन और उमेश कुमार बंसल ने मिलकर निर्माण किया है। इस फिल्म की पहली किस्त गिन्नी वेड्स सनी 2020 में रिलीज हुई थी, जिसमें यामी गौतम और विक्रांत मैसी मुख्य किरदार में थे।
गिन्नी वेड्स सनी 2 का ट्रेलर एक सीधे-साधे पहलवान लड़के और बिंदास लड़की के बीच बेमेल प्यार और शादी के ड्रामे के बीच घूमता है। इसमें पारिवारिक उम्मीदों, करियर, प्यार के बीच संघर्ष और कॉमेडी के साथ-साथ भावनात्मक पलों को दर्शाया गया है। फिल्म के 2 गाने छाप तिलक और ऐ खुदा ने रिलीज होकर पहले ही लोगों का दिल जीत लिया है। ये फिल्म 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही है।
फिल्म में अविनाश तिवारी एक पहलवान के किरदार में नजर आ रहे हैं. ट्रेलर में उनका देसी अंदाज, अखाड़े की जिंदगी और दमदार व्यक्तित्व साफ झलकता है. उनका रफ-टफ लुक और सादगी भरा स्वभाव दर्शकों को आकर्षित करता है. साथ ही उनके किरदार में एक मासूमियत भी देखने को मिलती है, जो कहानी को भावनात्मक बनाती है.
वहीं मेधा शंकर पूरी तरह मॉर्डन और कॉन्फिडेंट किरदार में नजर आती हैं. उनका ग्लैमरस लुक, फैशन सेंस और बेबाक अंदाज ट्रेलर को एक नया रंग देता है. उनके किरदार में आज की स्वतंत्र सोच वाली लड़की की झलक दिखाई देती है, जो अपनी शर्तों पर जिंदगी जीना चाहती है.
ट्रेलर में दिखाया गया है कि अविनाश और मेधा की दुनिया बिल्कुल अलग है- एक तरफ देसी परंपराएं, तो दूसरी तरफ मॉर्डन सोच. जब ये दोनों एक-दूसरे के करीब आते हैं, तो कहानी में कई मजेदार और दिलचस्प मोड़ आते हैं. यही टकराव फिल्म की सबसे बड़ी खासियत नजर आती है.
ट्रेलर से साफ है कि ‘गिन्नी वेड्स सनी 2Ó सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं, बल्कि परिवार, रिश्तों और बदलती सोच की कहानी भी है. फिल्म में हर वर्ग के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ खास रखने की कोशिश की गई है.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

