रायपुर 10 अप्रैल (आरएनएस) गुरुवार को शुरू हुआ संवाद अब सीधा कार्रवाई में बदलता दिखा जब “संवाद से समाधान” अभियान के दौरान मिली एक छोटी सी सूचना ने जुए के अड्डे पर बड़ी रेड करा दी और तीन आरोपी पुलिस के शिकंजे में आ गए, 09 अप्रैल 2026 को डीसीपी सेंट्रल जोन रायपुर कमिश्नरेट के कोतवाली डिवीजन में चलाए गए इस खास सामुदायिक पुलिसिंग अभियान ने शहर के गार्डन, स्कूल और रिहायशी इलाकों को संवाद के मंच में बदल दिया, जहां पुलिस सीधे जनता के बीच पहुंची, उनकी समस्याएं सुनी और भरोसे का माहौ ल बनाया, थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह गहरवार अपनी टीम के साथ नगर निगम गार्डन में उतरे, थाना गंज प्रभारी निरीक्षक दीपक पासवान ने चुनाभट्टी स्कूल के पास मोर्चा संभाला, मौदहापारा थाना प्रभारी शक्ति सिंह मेकाहारा परिसर में लोगों से जुड़े और गोलबाजार थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी राजीव आवास क्षेत्र में जनता से रूबरू हुए, यहां आम नागरिकों ने खुलकर अपनी शिकायतें, सुझाव और अनुभव साझा किए, पुलिस ने भी मौके पर ही समाधान की दिशा तय की और लोगों को डायल 112, साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन 1930, अन्य आपात नंबरों और नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल की जानकारी देकर जागरूक किया, साथ ही नशे और अवैध गतिविधियों के खिलाफ मुखबिर बनने का खुला आह्वान किया गया, इसी संवाद का असर दो दिन बाद साफ दिखा जब थाना गंज पुलिस को पारस नगर में जुए की सूचना मिली, बिना देरी के टीम ने दबिश दी और मौके से मोनु यादव (20), निवासी कुम्हारपारा, मोहम्मद नवाब (32), निवासी बैरन बाजार और जित्तु ठाकुर (26), निवासी पारस नगर को 52 पत्ती ताश पर हार-जीत का दांव लगाते रंगे हाथों पकड़ लिया गया, आरोपियों के कब्जे से 2100 रुपये नकद और ताश जब्त की गई, तीनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया गया, यही नहीं मौके पर उपद्रव और शांति भंग की आशंका को देखते हुए धारा 126 और 135 बीएनएसएस के तहत अलग से कार्रवाई कर उन्हें विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जहां से उन्हें केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया, इस पूरी कार्रवाई ने यह साफ कर दिया कि अब पुलिस सिर्फ सुन नहीं रही बल्कि हर सूचना पर तुरंत एक्शन ले रही है, “संवाद से समाधान” अब सिर्फ एक अभियान नहीं बल्कि जनता और पुलिस के बीच भरोसे का ऐसा पुल बन चुका है ।


