प्रयागराज 2 जुलाइ (आरएनएस)। डॉक्टर्स डे के उपलक्ष में गूंज क्लब द्वारा डॉक्टर्स डे का आयोजन किया गया। जिसमें डॉक्टर शिल्पी और डॉक्टर परिणीति श्रीवास्तव को उत्कृष्ट ?योगदान के लिए संस्था की अध्यक्ष श्रीमती सरिता साहू द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में नयी सदस्य नेहा सिंह का कल्चरल इंचार्ज सुधा मिश्रा, साधना सिंह का सेक्रेटरी रंजीता यादव द्वारा और वर्षा तथा किरण शुक्ला का स्वागत कोषाध्यक्ष रंजन साहू ने किया।कार्यक्रम में संस्था के अन्य बहुत सारे सदस्य मौजूद रहे जिसमें श्रुति माथुर, सरिता साहू, रंजीत यादव, नेहा सिंह, सुधा मिश्रा, रंजना साहू, वर्षा केसरवानी, किरण शुक्ला, विजय, अंजू पाल, साधना शर्मा, विजय श्रीवास्तव इत्यादि ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। संस्था की जिला पी. आर आर.ओ. श्रुति माथुर ने बताया कि डॉक्टरों को भगवान के बाद का दर्जा दिया जाता है। वह अपनी सेवा के द्वारा मानव जाति के कल्याण में जुटे रहते हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

