वारासिवनी 2 जुलाई (आरएनएस)। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों,ग्रन्थपालो एवं क्रीड़ा अधिकारियों की न्याय संगत माँगो से लंबित एवं बार-बार ज्ञापन सौंपने एवं चर्चा के उपरांत भी उच्च शिक्षा विभाग द्वारा निराकरण नहीं किया जा रहा है।वहीं वर्ष 2024-25 में नियुक्त बैकलॉग सहायक प्राध्यापको की परीक्षा अवधि नियुक्त दो वर्ष पश्चात समाप्त कर उन्हें कैरियर पदोन्नति का लाभ, सेवानिवृत्ति की आयु की वृद्धि के 65 वर्ष और यू जी सी के प्रावधानुसार पे-मैट्रिक्स – 14 का लाभ, सेवानिवृत्ति शिक्षकों के पेंशन, वेतन,अवकाश सहित 6 सूत्रीय मांगों को लेकर शंकरसाव पटेल महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने वारासिवनी जनसंपर्क कार्यालय पहुंचे विधायक विवेक विक्की पटेल को ज्ञापन सौंपा है।इस दौरान तहसील अध्यक्ष डॉक्टर हेमन्त कुमार मंडाले,उपाध्यक्ष रक्षा निकोसे, दोनदत्त सिंह,सचिव त्रिरत्नेश गजभिए,नरेंद्र कुमार डोंगरे,श्रीमती सरिता नागवंशी मौजूद रहे।इस दौरान विधायक विवेक पटेल ने कहा प्रदेश सरकार हमेशा शिक्षकों के साथ खिलवाड़ करती है।हम माननीय मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव और शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह से मुलाकात कर प्राध्यापकों की मांग का निराकरण करने का प्रयास करेंगे।
Login
What's Hot
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

