-अधिवक्ता ने प्रेसवार्ता कर कई लोगों की ओर से आर्थिक लेनदेन से जुड़ी शिकायतें सार्वजनिक कीं
अयोध्या 10 अप्रैल (आरएनएस)। निषाद पार्टी के नेता करुणाकर पांडेय उर्फ बब्बू पांडेय पर बकाया भुगतान न करने का आरोप लगाते हुए अधिवक्ता गौतम पांडेय ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर कई लोगों की ओर से आर्थिक लेनदेन से जुड़ी शिकायतें सार्वजनिक कीं। प्रेस वार्ता के दौरान अधिवक्ता गौतम पांडेय ने बताया कि उनके पास कई ऐसे क्लाइंट हैं, जिनका आरोप है कि करुणाकर पांडेय द्वारा कार्य कराने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उच्च अधिकारियों से लिखित शिकायत भी की गई है। अधिवक्ता के अनुसार आरोप लगाने वालों में शामिल संदीप शर्मा, निवासी कानपुर रोड मशीन कृ लगभग घ्6 लाख 32 हजार रुपये बकाया होने का आरोप। सचिन कुमार शुक्ला, निवासी लखनऊ कृ डंपर किराए पर देने के एवज में लगभग 16 लाख रुपये न मिलने का आरोप। नागेंद्र प्रताप सिंह, निवासी परसठवा मिल्कीपुर (जनपद अयोध्या) कृ गिट्टी, मोरंग एवं जीएसबी सप्लाई का करीब 4 लाख 67 हजार रुपये बकाया बताया। शिवमूर्ति सिंह, निवासी फिरोजपुर मसौदा थाना पूराकलंदर (अयोध्या) कृ गिट्टी-मोरंग आपूर्ति का घ्1 लाख 26 हजार रुपये बकाया होने का आरोप। राकेश कुमार शुक्ला, निवासी मवई कृ गिट्टी सप्लाई का लगभग 1 लाख रुपये भुगतान न होने की शिकायत। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि अधिकांश लेनदेन मौखिक रूप से हुआ था, जबकि कुछ मामलों में व्हाट्सऐप चैट, कॉल डिटेल और ऑडियो रिकॉर्डिंग जैसे साक्ष्य मौजूद होने का दावा किया गया है। आरोप है कि भुगतान की मांग करने पर फोन नंबर ब्लॉक कर दिए जाते हैं। प्रेस वार्ता में यह भी आरोप लगाया गया कि करुणाकर पांडेय पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार हैं और उनके सहयोग में उनके भाई रत्नाकर पांडेय तथा पुत्र अनुभव पांडेय कार्य करते हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

