सोहावल-अयोध्या 10 अप्रैल (आरएनएस)। निषाद पार्टी के नेता करुणाकर पांडेय के भाई पीडब्लूडी ठेकेदार रत्नाकर पांडेय और अधिवक्ता अरुणाकर पांडेय सोनू ने वृहस्पतिवार को पत्रकार वार्ता कर बीकापुर विधायक डा. अमित सिंह चौहान को लेकर आरोपो की झड़ी लगा दी। बीते कुछ दिनों से विधायक से 36 की गणित में आए निषाद पार्टी के नेता के रूप में इस विधानसभा से टिकट के दावेदार क़रुणाकर उर्फ बब्बू पांडेय का लाइव वीडियो इन्हीं बातों को लेकर 3 दिन पहले ही सामने आ चुका है। इसके बाद से दोनों खेमे में जबरदस्त खलबली है और एक दूसरे पर लगाए जाने वाले आरोपो का सिलसिला चल निकला है। राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के नजरिए से आंके जा रहे हैं।इस आरोप प्रत्यारोप में आज करुणाकर पाण्डेय के दोनों भाइयों की बारी थी। जिन्होंने कहा कि विधायक जी 10 प्रतिशत कमीशन लेने के बावजूद कार्य नहीं करने दे रहे हैं। अब तक लगभग 16 लाख रुपए की वसूली करवा कर लगभग 35 ठेकों की शिकायत कर जांच करवाने में लगे है। परिवार के हर सदस्य के खिलाफ फर्जी शिकायत से उत्पीडऩ करने का काम कर रहे हैं। कुडौली में स्थापित जिस परशुराम मंदिर का उद्घाटन विधायक जी ने ही किया। उसे भी गिरवाने की साजिश की जा रही है। इस कार्य में विधायक के साले राम सिंह की भूमिका अहम है। परिवार का अहित करने के लिए अपने चहेतों से फर्जी शिकायतें करा रहे हैं।जो दो पर्सेंट कमीशन अलग से लेते हैं । निषाद पार्टी से जुड़े नेता के दोनों भाइयों ने चेताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपने विधायक पर अंकुश न लगाया और न्याय न मिला तो परिवार मुख्यमंत्री के पास तक भी जाएगा। जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री आवास पर आत्मदाह कर लिया जाएगा। इस संबंध में विधायक की ओर से बताया गया कि इनका जो भी लेनदेन है वह व्यवसाय से संबंधित है। इनके द्वारा क्रय किए गए सीमेंट की ईंट और डीजल पेट्रोल का भुगतान है। लगाया जा रहा आरोप निराधार है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

