-बच्चों व शिक्षकों को सिखाए सुरक्षा के उपाय
मिल्कीपुर-अयोध्या 10 अप्रैल (आरएनएस)। नगर पंचायत कुमारगंज स्थित शिव सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा प्रशिक्षण दिया गया,इस दौरान विभाग के कर्मचारियों ने विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षकों को आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान फायर कर्मियों ने बताया कि आग लगने पर घबराने की बजाय सूझबूझ से काम लेना चाहिए। उन्होंने गैस सिलेंडर, बिजली शॉर्ट सर्किट तथा अन्य कारणों से लगने वाली आग से बचाव के उपायों को सरल भाषा में समझाया। साथ ही यह भी बताया कि छोटी-छोटी सावधानियों से बड़ी दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। अग्निशमन टीम ने मौके पर डेमो प्रस्तुत करते हुए सिलेंडर में लगी आग को फायर एक्सटिंग्विशर (अग्निशामक यंत्र) से बुझाकर दिखाया। इस प्रदर्शन को देखकर बच्चों और शिक्षकों को आग बुझाने की सही तकनीक की व्यावहारिक जानकारी मिली। इसके साथ ही सभी को अग्निशामक यंत्र के प्रयोग का प्रशिक्षण भी दिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लीडिंग फायरमैन रमाशंकर सिंह, चालक अखिलेश सिंह, प्रशांत दीक्षित एवं विकास यादव मौजूद रहे। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद पाण्डेय, कपिल देव पाण्डेय सहित समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

