-नगर की सरकार आपके द्वारा अभियान के तहत जनसंवाद
अयोध्या 10 अप्रैल (आरएनएस)। Óनगर की सरकार आपके द्वारÓ अभियान के तहत महापौर ने शुक्रवार को हनुमान कुंड वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार और पार्षद प्रतिनिधि अभय श्रीवास्तव भी थे। उन्होंने जलवानपुरा की सड़क को ऊंची कर करने का वादा किया। सुबह लगभग 9:00 बजे महापौर ने बिरला मंदिर के उत्तरी छोर की गली से भ्रमण की शुरुआत की। इस दौरान नगर निगम की टीम सफाई कर रही थी, लेकिन थोड़ी दूर चलने पर गोबर जमा देख कर उन्होंने नाराजगी जताई और हटाने का निर्देश दिया। महापौर के साथ चल रही नगर निगम की टीम ने श्रीराम भोजनालय के सामने रुक कर दुकानदारों से बात की और उन्हें कूड़ा-करकट कूड़ेदान में ही रखने की हिदायत दी। इस दौरान का तरीका भी बताया गया। थोड़ा आगे बढऩे पर बिरला मंदिर के पिछले हिस्से में जलवानपुरा के लोगों ने जल भराव की समस्या से अवगत कराया। यहां रामनाथ पांडे ने बताया कि जलभराव से बरसात के दौरान घरों में रहना मुश्किल हो जाता है। पार्षद प्रतिनिधि ने क्षेत्रीय लोगों की समस्या को देखते हुए सड़क ऊंची करने की आवश्यकता जताई।
पूछताछ के दौरान नगर आयुक्त को बताया गया कि अभी जल निगम सीवर लाइन डालने का कार्य कर रहा है। जल निगम के अधिकारियों ने वार्ता के दौरान दो माह में सीवर लाइन डालने का वादा किया। महापौर ने उन्हें दो माह के अंदर पाइप डालकर सड़क नगर निगम को हस्तगत कराने की हिदायत दी और लोगों से वादा किया कि इसके बाद सड़क को ऊंची करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। थोड़ा आगे बढऩे पर सुबोध नारायण झा ने पानी न आने की शिकायत की। इस पर महापौर ने महाप्रबंधक जल निगम को पानी की सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान महापौर ने नालियों की सफाई मैनपॉवर से करने का निर्देश दिया। क्षेत्रीय नागरिक सिद्धार्थ ने महापौर नगर आयुक्त एवं पार्षद प्रतिनिधि का सम्मान भी किया। इस दौरान महापौर ने दंतधावन कुंड व स्थानीय लोगों की जरूरत के मुताबिक पर अंबेडकर पार्क के पास वाटर कूलर लगाने का वादा किया। उन्होंने विक्रम चौधरी के घर के सामने जलभराव को देखते हुए पंप लगाकर पानी हटाने का भरोसा दिया। यहां पंपिंग स्टेशन की भी आवश्यकता जताई गई। नगर आयुक्त ने प्रकाश व्यवस्था की भी जानकारी लोगों से ली। उन्होंने खराब लाइट को ठीक करने का निर्देश दिया। इस दौरान अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ, भारत भार्गव, महा प्रबंधक जलकर सौरव श्रीवास्तव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी गजेंद्र कुमार, जोनल अधिकारी अशोक गुप्त, सहायक अभियंता जलकर जयकुमार, निर्माण खंड के सहायक अभियंता भारत वर्मा एवं राजपति यादव भी थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

