-गन्ना विकास परिषद की ओर से आयोजित कृषक गोष्ठी संपन्न
-गोष्ठी में गन्ना किसानों ने गिनाई अपनी समस्याएं
मिल्कीपुर-अयोध्या 10 अप्रैल (आरएनएस)। गन्ना विकास परिषद मसौधा की ओर से मिल्कीपुर ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गोयड़ी के पंचायत भवन सभागार में कृषक गोष्ठी आयोजित की गई। गन्ना पर्यवेक्षक दिलीप श्रीवास्तव के संयोजन मेंआयोजित गोष्टी के मुख्य अतिथि जिला गन्ना अधिकारी राजेश्वर यादव रहे। विशिष्ट अतीत के रूप में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक राम प्रताप एवं सहकारी गन्ना विकास समिति मसौधा के सचिव तुलसीराम यादव तथा सहकारी गन्ना विकास समिति फैजाबाद के सचिव अशोक वर्मा रहे। गोष्टी को संबोधित करते हुए डीसीओ राजेश्वर यादव ने मौजूद किसानों को बताया कि गन्ना एक नकदी फसल है। उन्होंने गन्ने के घटते क्षेत्रफल पर गहरी चिंता व्यक्त की तथा मौजूद कृषकों से गन्ने की फसल पर विशेष ध्यान देते हुए उन्नतशील प्रजातियों को अपना कर गन्ने की फसल से अधिक से अधिक लाभ अर्जित करने की बात कही। जिला गन्ना अधिकारी नेगन्ना किसानों की समस्याएं सुनने के उपरांत उनका निदान कराए जाने का आश्वासन दिया। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक राम प्रताप ने किसानों को गन्ने की फसल लेने से पहले मिट्टी जांच से लेकर बीज शोधन तक के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने गन्ना किसानों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया। गोष्टी को संबोधित करते हुए सचिव तुलसीराम यादव ने कहा कि चीनी मिलों पर समिति का नियंत्रण होता है यदि किसी भी प्रकारकी हीला हवाली चीनी मिल द्वारा किसानों का गन्ना खरीदने में की जाती है, तो संबंधित कृषक तत्काल समिति को सूचित करें, उस पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई कराई जाएगी। गोष्ठी में मौजूद कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के वैज्ञानिक डॉ पंकज सिंह नेमौजूद किसानों को वैज्ञानिक विधि से खेती के गुण सिखाए। उन्होंने खाली खेतों में ढांचा की बुवाई करके कृषि भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने की बात कही। गोष्टी को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय गन्ना डायरेक्टर प्रतिनिधि नरसिंह ने गोष्ठी में मौजूद गन्ना विभाग के अधिकारियों को गन्ना किसानों की मूल समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने रौजा गांव चीनी मिल प्रबंधन तंत्र पर उनके आरक्षित क्षेत्र के गन्ना किसानों के साथ दोहरा मापदंड अपनाने की बात कही। प्रगतिशील गन्ना कृषक विजय सिंह ने गन्ना खेती में आ रही समस्याओं को एक-एक करके गिराया जिनका निराकरण कराए जाने की बात गोष्ठी में मौजूद गन्ना विकास विभाग के अधिकारियों द्वारा कही गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दुर्गा बक्स सिंह कप्तान ने कार्यक्रममें पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारियों का माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया। गोष्ठी में प्रमुख रूप से गन्ना पर्यवेक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री अमित सिंह वैश, अमित श्रीवास्तव, उपेंद्र सिंह, दयानाथ पांडे,हरिश्चंद्र दुबे, सुनील पांडे, धर्मेंद्र दुबे, ओमप्रकाश मिश्रा, प्रधान रानू सिंह, लालचंद उपाध्याय, सुरेश सिंह, दिनेश सिंह सहित दर्जनों कृषक एवं महिलाएं मौजूद रहीं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

