अयोध्या 10 अप्रैल (आरएनएस)। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की सीईटी-2024 पीएचडी प्रवेश परीक्षा 24 अप्रैल 2026 को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा परिसर के दो केंद्रों पर संपन्न होगी, जिसमें 1600 से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहले यह परीक्षा 18 अप्रैल को प्रस्तावित थी। कुलपति प्रो. बिजेंद्र सिंह के निर्देश पर परीक्षा को शुचितापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक व्यवस्था की जा रही है। परीक्षा नियंत्रक विनय कुमार सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के सफल आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं और दोनों परीक्षा केंद्रों पर निगरानी की विशेष व्यवस्था की जाएगी। पीएचडी प्रवेश परीक्षा समन्वयक प्रो. फर्रुख जमाल ने बताया कि पीएचडी प्रवेश परीक्षा से संबंधित अभ्यर्थी 14 अप्रैल 2026 से विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। उक्त परीक्षा संबंधित सूचना विश्वविद्यालय की वेब साइट पर अपलोड है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

