पिथौरागढ़,10 अपै्रल (आरएनएस)। खटीमा से जनपद मुख्यालय की और आ रहे दो व्यक्ति बाइक से रपटने से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को हर्षित चंद व करन धामी पिथौरागढ़ की ओर आ रहे थे। इसी दौरान बसौली के पास बाइक रपटने से दोनों युवक घायल हो गए हैं। घटना के बाद घायल ने इसकी जानकारी अपने साथी को दी। इसके बाद उनका साथी उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। इस दौरान इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. अभिषेक, नर्सिंग अधिकारी मोनू लुंठी ने युवक को भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया। बताया दोनों युवकों के हाथ और पैर में चोट लगी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

