पिथौरागढ़,10 अपै्रल (आरएनएस)। तहसील परिसर में बिना अनुमति के लंबे समय से खड़े वाहनों पर नोटिस चस्पा किया गया। शुक्रवार को तहसीलदार वतन गुप्ता ने बताया कि तहसील परिसर में बिना अनुमति के वाहन खड़े करने पर बारह से अधिक वाहन व एक एम्बुलेंस पर नोटिस चस्पा किया गया है। बताया परिसर में लंबे समय से वाहन खड़े है। जिस कारण तहसील के कार्य प्रभावित हो रहे थे। कहा दोबारा तहसील परिसर में वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

