पिथौरागढ़,10 अपै्रल (आरएनएस)। धारचूला में एक 27 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते कीड़े मारने की दवाई का सेवन कर लिया। घटना के बाद परिजन युवक को उप जिला अस्पताल धारचूला लेकर पहुंचे। जहां व्यक्ति की स्थिति देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह युवक ने कोल्ड ड्रिक में कीड़े मारने की दवाई डालकर उसका सेवन कर लिया। जिसके बाद युवक की तबीयत बिगडऩे पर परिजन युवक को उप जिला अस्पताल धारचूला से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इस दौरान इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ अभिषेक, नर्सिंग अधिकारी मोनू लुंठी ने युवक को भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया। बताया फिलहाल चिकित्सकों की देखरेख में युवक का उपचार जारी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

