पिथौरागढ़,10 अपै्रल (आरएनएस)। सीमांत में दो दिन पूर्व हुई बारिश के बाद शुक्रवार को आसमान एकदम साफ रहा। जिस कारण सुबह से ही जनपद में धूप खिली रही। बारिश के बाद जनपद में चारों और फैली धुंध भी छट गई है। जिस कारण दूर से हिमालय की चोटियों में जमी बर्फ साफ दिखाई दे रही है। वही बारिश के बाद सुबह के समय घाटी वाले इलाकों में कोहरा छाए रहने से लोगों को कुछ हद तक परेशानी का सामना करना पड़ा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

