पिथौरागढ़,10 अपै्रल (आरएनएस)। नगर में आगामी 12 अप्रैल से आयोजित होने वाले तीन दिवसीय पौराणिक थल मेला महोत्सव की तैयारी जोरों पर है। महोत्सव समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र पाठक ने बताया कि इस बार बैसाखी पर्व पर थल के पुल को बिजली की मालाओं से जगमगाया जा रहा है। कहा बालेश्वर मंदिर को भी बिजली की मालाओं से सजाया जा रहा है। बताया भगनौल गायकी में आने वाले लोक गायकों के बैठने के लिए पीपल के पेड़ के पास सजाकर उनके बैठने की व्यवस्था की जा रही है। पाठक ने उत्तराखंड संस्कृति विभाग से महोत्सव में चार चांद लगाने व रंगारंग कार्यक्रमों के लिए कुछ सांस्कृतिक दल भेजने की मांग की हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

