रुद्रपुर,10 अपै्रल (आरएनएस)। उत्तराखाड क्रांति दल सैनिक प्रकोष्ठ की बैठक में अगामी विधान सभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और आम जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष का एलान किया। इस दौरान बारिस के चलते गेहूं के रेट में आई गिरावट पर चिंता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि किसानों को बाजार में गेहूं का दाम 1800 रुपये कुंतल मिल रहा है। तहसील परसिर में आयोजित बैठक में केन्द्रीय अध्यक्ष शिव शंकर भाटिया ने कहा कि बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। बारिश और तेज हवा से किसानों का गेहूं जमीन पर गिर गया है। पानी में डूबने से फसल बरबाद हो गई है। जो फसल बची है उसका भाव नहीं मिल रहा है। किसान मजबूर होकर इधर-उधर चक्कर मार रहा है, लेकिन उनके गेहूं का दाम 1800 रुपय कुंतल लगाया जा रहा है जबकि सरकारी रेट 2585 रुपये तय किया गया है। किसान पहले से ही गांव-गांव सेंटर खोले जाने की मांग कर रहे थे। मजबूर होकर किसान गेंहू बिचौलिये के हाथों औने पौने दाम में बेचने को मजबूर रहो रहे हैं। उक्रांद कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसानों को यदि सही दाम नहीं मिला तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे। यहां धनबहादुर चंद, महेश चंद, हनुमान सिंह मेहता, प्रकाश सिंह रावत, चामू सिंह, गोविंद बिष्ट, संतोष मेहरोत्रा, शिवलाल रस्तोगी आदि थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

