रुड़की,10 अपै्रल (आरएनएस)। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को सट्टे की खाईबाड़ी करते हिरासत में लिया। पुलिस ने दोनों के पास से सट्टा पर्ची और नगदी बरामद की है। कलियर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि गुरुवार की रात पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने दरगाह क्षेत्र से दो युवकों को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए हिरासत में ले लिया और तलाशी ली। तलाशी में दोनों के पास से 2300 रुपये की नगदी और सट्टा पर्ची बरामद की। उन्होंने बताया कि जुनैद निवासी तीमरदास सराय, थाना नकासा जिला संभल और असकर निवासी सहवाजपुरा, थाना रायसती जिला संभल यूपी का चालान कर दिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

