रुड़की,10 अपै्रल (आरएनएस)। क्षेत्र के एक ईंट भट्टे से एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक युवक निवासी भगवानपुर चंदनपुर बीती 7 अप्रैल की शाम करीब 4:30 बजे ईट भटटे से निकली थी, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। युवती की मां ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लापता की तलाश शुरू कर दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

