देहरादून,10 अपै्रल (आरएनएस)। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मथुरा में यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव के पलटने से हुए हादसे पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगतों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए इस दु:ख की घड़ी में उन्हें धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

