देहरादून,10 अपै्रल (आरएनएस)।उत्तराखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक भास्कर के ब्यूरो प्रभारी श्री भास्कर पोखरियाल जी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भास्कर पोखरियाल जी का निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने कार्यकाल में निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित से जुड़े पत्रकारिता मूल्यों को सदैव प्राथमिकता दी। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। मंत्री सुबोध उनियाल ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

