देहरादून,10 अपै्रल (आरएनएस)। इनरव्हील क्लब मसूरी की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचीं मंडलाध्यक्ष पूजा गोयल ने मसूरी इनरव्हील क्लब के प्रोजेक्टों का निरीक्षण किया। उन्होंने पिक्चर पैलेस लंढौर मार्ग पर एक होटल में कार्यकारणी की बैठक लेकर जरूरतमंदों को क्लब की ओर से सामान वितरित किया। इनरव्हील क्लब मंडलाध्यक्ष पूजा गोयल में मसूरी पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष पूजा गोयल, पूर्व मंडलाध्यक्ष नीरजा पांधी व इनरव्हील क्लब मसूरी अध्यक्ष साधना साहनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। क्लब अध्यक्ष साधना साहनी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मनीषी संघल ने कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों व क्लब सदस्यों का स्वागत किया। मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज की छात्राओं ने स्वागत गान गाया। कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष साधना साहनी ने वर्ष भर के क्लब क्रियाक्लापों, गतिविधियों व सामाजिक कार्यों के बारे में विस्तार से सदन को अवगत कराया। इस मौके पर सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज को आरओ दिया गया। मसूरी गर्ल्स की 26 छात्राओं को गर्म जॉकेट दी गई। पूर्व मंडलाध्यक्ष नीरजा पांधी ने पिंगला देवी को राशन व कपड़े आदि दिए गए व उन्हें गत 25 वर्षों से राशन सहित बच्चों की फीस दी जा रही है। इस मौके पर अध्यक्ष साधना साहनी, हर्षदा वोहरा, अनीता जैन, शशि मित्तल, मनीषी संघल, प्रभा अग्रवाल, अनीता डबराल, जैजैवंती कर्णवाल, रीना माथुर, गीतू मनचंदा, पल्लवी नरूला, अल्का जैन, रीता जैन, किरन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

