देहरादून,10 अपै्रल (आरएनएस)। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट ने छात्रों और अभिभावकों के लिए एक अनूठी पहल करने जा रहा है। विश्वविद्यालय की ओर से लाइफ का कंपास लाइव नाम से एक विशेष ऑनलाइन करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है। इसका उद्देश्य स्नातक और स्नातकोत्तर में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्रों को सही दिशा, स्पष्ट मार्गदर्शन और आत्मविश्वास प्रदान करना है। कार्यक्रम 11 अप्रैल से शुरू होगा और हर शनिवार शाम चार बजे से पांच बजे तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन जूम प्लेटफॉर्म पर लाइव किया जाएगा, जिससे प्रतिभागी घर बैठे आसानी से जुड़ सकेंगे। इच्छुक छात्र और अभिभावक इस कार्यक्रम के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट 222.ह्यह्म्द्धह्व.द्गस्रह्व.द्बठ्ठ पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

