देहरादून,10 अपै्रल (आरएनएस)। गोर्खाली सुधार सभा ने शुक्रवार को अनेक युवाओं को नि:शुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण एवं महिलाओं को स्वरोजगार के लिए नि:शुल्क सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण पूरा होने पर प्रमाण पत्र प्रदान किये। अब तक ऐसे प्रशिक्षणों के फलस्वरूप गोर्खाली सुधार सभा सैकड़ों युवाओं को लाभांवित कर चुकी है। गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने शुक्रवार को ऐसे ही कम्प्यूटर एवं सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षुओं को त्रैमासिक बेसिक प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किये। प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों पायल रावत, मनीषा, हीरा राना, धनपति देवी, काजल थापा, कलावती देवी, रूपा लामा, पल्लवी थापा, प्रिंस कुमार, प्रज्वल्ल थापा, समीर कुमार, तान्या थापा, इंद्रजीत पण्डित, दीक्षा भारती, इच्छा कुमारी, गौरी शर्मा, विनीता यादव, पंकज, सार्थक श्रीवास्तव, पिंकी नेगी, मनीषा तिवारी, रोहन कुमार शामिल रहे। अध्?यक्ष पदम थापा ने सभी प्रशिक्षुओं को बधाई दी। साथ ही कम्प्यूटर प्रशिक्षिका सुनीता सैनी, सिलाई- कढ़ाई प्रशिक्षिका अनिता सोनी की सराहना की। मौके पर महामंत्री गोपाल क्षेत्री, सचिव मधुसूदन शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रभा शाह उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

