देहरादून,10 अपै्रल (आरएनएस)। कुर्माचंल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद ने शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से भेंट कर भिटौली त्यौहार की शुभकामना दी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कहा कि यह पर्व उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति और पारिवारिक परंपराओं का प्रतीक है। भिटौली त्यौहार विशेष रूप से मायके और ससुराल के बीच प्रेम, स्नेह और अपनत्व को मजबूत करने का कार्य करता है। यह पर्व समाज में रिश्तों की मिठास को बनाए रखने के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोने का भी संदेश देता है। मौके पर कुर्माचंल परिषद केन्द्रीय अध्यक्ष कमल रजवार, सांस्कृतिक सचिव बबिता शाह लोहनी मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

