भोपाल 10 अप्रैल (आरएनएस)।नगर निगम द्वारा शहर में अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने सीएम हेल्प लाईन, कॉल सेंटर व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण कर लगाये गये ठेले, अवैध रूप से बनीं बाउण्ड्रीबाल, छप्पर, आवागमन में बाधक वाहन, सड़कों पर रखा सामान, दुकानों के बाहर लगे शेड आदि को हटाया और ठेले, ड्रम, कुर्सी, पुराने फ्रिज व वाशिंग मशीन, पुराने टायर सहित अन्य प्रकार का सामान जप्त किया। निगम अमले ने जिला प्रशासन की कार्यवाही में सहयोग करते हुए हलालपुर बस स्टैण्ड गुलशन गार्डन के पीछे अवैध रूप से बनें टीन के शेड, पक्के कमरे, बाउण्ड्रीबाल, करबला रोड से 06 अवैध रूप से बनीं दुकानें जेसीबी मशीन के माध्यम से तोड़ी साथ ही यातायात पुलिस को सहयोग करते हुए पुलबोगदा क्षेत्र में मेट्रो प्रोजेक्ट में बाधक 07 मकानों के शेड हटाने की कार्यवाही की।
निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने शुक्रवार को कोलार सलैया, कटारा अमलतास, कटारा स्वामी विवेकानंद, स्प्रींग वैली, 11 मील, रातीबड़, सूरज नगर, नीलबड़, भदभदा चौराहा, जवाहर चौक, सरस्वती नगर, न्यू मार्केट, रोशनपुरा, टी.टी.नगर, रंगमहल, लिंक रोड नंबर-1,2,3, जयप्रकाश अस्पताल तुलसी नगर, बोर्ड आफिस, 12 नंबर स्टॉप, 10 नंबर स्टॉप, 10 नंबर मार्केट, एम.पी.नगर जोन-1,2 लहारपुर, आईएसबीटी, बोगदापुल, बाग उमरावदुल्हा, प्रभात चौराहा, रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर-01, रफीकिया स्कूल आदि क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए कटारा हिल्स स्थित स्वामी विवेकानंद परिसर से 01 अवैध छप्पर व खंबों पर लगे 15 कटआउट्स, 12 नंबर मल्टी स्टोर बिल्डिंग क्षेत्र से 02 अवैध रूप से बनाई गई बाउण्ड्रीबाल, आवागमन में बाधक 01 लोडिंग आटो सहित अन्य वाहन हटाये साथ ही बड़ी संख्या में ठेले, सड़क पर रखा कबाड़े का सामान सहित दुकानों के बाहर रखा अन्य प्रकार का सामान आदि हटाया और 01 ठेला, 04 स्टूल, 04 ड्रम, 01 पुराना फ्रिज व 01 पुरानी वाशिंग मशीन, 01 पुराना टायर, 01 कुर्सी आदि जप्त किये।
इसके अतिरिक्त निगम अमले ने जिला प्रशासन की कार्यवाही में सहयोग करते हुए हलालपुर बस स्टैण्ड गुलशन गार्डन के पीछे अवैध रूप से बनें 25 टीन के शेड व पक्के कमरे, बाउण्ड्रीबाल तथा करबला क्षेत्र में अवैध रूप से बनीं टीन की शटर वाली 06 दुकानों को भी जेसीबी मशीन के माध्यम से तोड़ा साथ ही यातायात पुलिस को सहयोग करते हुए पुलबोगदा क्षेत्र में मेट्रो प्रोजेक्ट में बाधक 07 मकानों के शेड भी हटाये।

