फिल्म एनिमल की अपार सफलता के बाद नेशनल क्रश बनीं अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने वैश्विक स्तर पर एक ऐसी ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जिसने पूरे देश को गौरवान्वित कर दिया है। वो दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित और मशहूर फैशन ब्रांड विक्टोरिया सीक्रेट की पहली भारतीय ब्रांड एंबेसडर नियुक्त की गई हैं। ये न केवल उनके बढ़ते स्टारडम का प्रमाण है, बल्कि वैश्विक फैशन जगत में भारतीय सुंदरता की बदलती पहचान को भी दर्शाता है।
विक्टोरिया सीक्रेट के पास दुनियाभर के लगभग हर देश की ऐसी मॉडल हैं, जो उनके लॉन्जरी ब्रांड के लिए रैंप वॉक करती हैं, लेकिन अब तक इस ब्रांड ने भारत के लिए कभी कोई ब्रांड एंबेसडर नियुक्त नहीं किया था। हालांकि, भारतीय मूल की मॉडल पहले भी विक्टोरिया सीक्रेट के लिए रैंप पर उतर चुकी हैं। ब्रिटिश-भारतीय मॉडल नीलम गिल ने 2024 और 2025 में विक्टोरिया सीक्रेट फैशन शो में वॉक करने वाली पहली पंजाबी मॉडल बनकर इतिहास रचा था।
भारत की पहली ब्रांड एंबेसडर के तौर पर तृप्ति इस कैंपेन को वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार हैं। बतौर ब्रांड एंबेसडर उनका इससे जुडऩा, भारतीय बाजार में इस ब्रांड की पहुंच को एक नई और सशक्त दिशा प्रदान करेगा। विक्टोरिया सीक्रेट की स्थापना साल 1977 में कैलिफोर्निया में हुई थी। इसकी शुरुआत एक ऐसे लॉन्जरी स्टोर के रूप में की गई थी, जहां पुरुष बिना किसी झिझक के आराम से खरीदारी कर सकें।
ये कलेक्शन ब्रांड की उस सदाबहार शैली को दर्शाता है, जिसमें तृप्ति का व्यक्तित्व इस कैंपेन में नई जान फूंक रहा है। ब्रांड के साथ अपनी इस साझेदारी पर बात करते हुए तृप्ति बोलीं, मेरे लिए आकर्षक होने का मतलब सिर्फ लुक (दिखावट) से नहीं है, बल्कि ये आत्मविश्वास के बारे में है। ये इस बारे में है कि आप खुद को कितनी सहजता से पेश करते हैं और आप सचमुच जो हैं, उसे कितनी गर्व से स्वीकार करते हैं।
तृप्ति अब एनिमल के बाद एक बार फिर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट में नजर आएंगी। इसमें तृप्ति साउथ स्टार प्रभास के साथ इश्क फरमाने वाली हैं। तृप्ति फिल्म मां-बहन का भी हिस्सा हैं। ये एक कॉमेडी-ड्रामा होगी, जो साल 2026 में ही ओटीटी पर दस्तक दे सकती है। इस फिल्म में तृप्ति, माधुरी दीक्षित के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी। इसके अलावा उन्हें हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री परवीन बाबी की बायोपिक में देखा जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

