रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2Ó ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। फिल्म के हिंदी वर्जन ने 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की पुष्टि की।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म धुरंधर 2 का हिंदी वर्जन 1000 करोड़ रुपये कमा चुका है। इस बेंचमार्क छूने वाली यह पहली हिंदी फिल्म बन चुकी है। रिलीज के 22वें दिन यह रिकॉर्ड फिल्म ‘धुरंधर 2Ó ने अपने नाम किया है। इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने गुरुवार को 1009 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन कर लिया है।
फिल्म ‘धुरंधर 2Ó ने तमिल और तेलुगु वर्जन को मिलाकर भी 1,050.51 करोड़ रुपये कमाए लिए हैं।
आदित्य धर निर्देशित और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2Ó ने वर्ल्डवाइड भी 1,680 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म की नजर अब ‘पुष्पा 2Ó के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर है। जल्द ही यह रिकॉर्ड भी ‘धुरंधर 2Ó ब्रेक कर सकती है। फिल्म ‘पुष्पा 2Ó की बात करें तो इसने वर्ल्डवाइड 1,742.10 करोड़ रुपये कमाए थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

