आदित हुसैन स्टारर फिल्म ‘मर्सीÓ की पहली झलक आज सामने आ गई है। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी जारी कर दी है। कई फिल्म फेस्टिवल्स में सराहना बटोरने के बाद फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म की पहली झलक देखने के बाद फैंस का उत्साह फिल्म को लेकर और भी बढ़ गया है।
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म की पहली झलक साझा की है। ‘मर्सीÓ निष्क्रिय इच्छामृत्यु जैसे संवेदनशील विषय पर आधारित है। फिल्म में गहरा इमोशन, दुख और दर्द देखने को मिलता है। साथ ही यह फिल्म मानवता और लीगल प्रक्रिया को भी दर्शाती है। फिल्म जीवन के अंतिम पड़ाव पर खड़े एक परिवार की भावनात्मक सीमाओं पर केंद्रित एक दिल को छू लेने वाली कहानी के रूप में सामने आती है। फिल्म की पहली झलक में भी यही देखने को मिलता है।
मेकर्स ने फिल्म की पहली झलक साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हर विदाई में प्यार और बिछडऩे की कहानी छिपी होती है। मर्सी की पहली झलक चुनिंदा सिनेमाघरों में धुरंधर द रिवेंज के साथ दिखाई जा रही है। मर्सी जुड़ाव, देखभाल और जाने देने के लिए जरूरी शांत शक्ति की एक गहरी मानवीय कहानी दिखाती है। मर्सी भारत भर में 24 अप्रैल, 2026 को रिलीज हो रही है।Ó
यह फिल्म ऐसे समय में आई है, जब हाल ही में हरीश राणा को इच्छामृत्यु दी गई है। जिसके बाद एक नई बहस भी छिड़ गई है। हरीश राणा 13 साल से अधिक समय तक कोमा में थे और भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले व्यक्ति बने। यह फिल्म की कठिन मॉरल और कानूनी सच्चाइयों की पड़ताल को दर्शाती है।
मितुल पटेल द्वारा निर्देशित और लिखित ‘मर्सीÓ में आदिल हुसैन, राज वासुदेवा और निहारिका रायजादा प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके साथ ही अपर्णा घोषाल और कुणाल भान भी फिल्म में अहम किरदारों में दिखेंगे। फिल्म को कई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में सराहना मिली है। अब ये फिल्म भारत में रिलीज के लिए तैयार है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

