विकासनगर,11 अपै्रल (आरएनएस)। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक ने शनिवार को तीन सौ मेगावाट क्षमता की निर्माणाधीन लखवाड़ बहुउद्देश्यीय परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने भूमिगत विद्युत गृह, डाइवर्जन, कॉफर बांध, शियर जोन शॉफ्ट आदि का स्थलीय अवलोकन कर अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से परियोजना में प्रयुक्त निर्माण सामग्री, मशीनरी तथा कार्यरत मानव संसाधन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर निदेशक परियोजना सुरेश चन्द्र बलूनी, अधिशासी निदेशक राजीव अग्रवाल, सुजीत कुमार सिंह, संजय जोशी, आशीष यादव, शिव दास, मनमोहन बलोदी, गिरीश रावत, भू-विज्ञानी संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

