विकासनगर,11 अपै्रल (आरएनएस)। श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर में शनिवार को अभिभावक शिक्षक एसोसिएशन का गठन कर विद्यालय व छात्रों के विकास पर मंथन किया गया। प्रधानाचार्य ने कहा विद्यालयों के विकास में समाज की अहम भूमिका होती है। समाज के बिना किसी भी संस्था का संचालन संभव नहीं है। विद्यालयों को सिर्फ किताबी ज्ञान देने तक ही सीमित नहीं समझना चाहिए, बल्कि स्कूलों में छात्र के संपूर्ण व्यक्तित्व पर ध्यान दिया जाता है, जिसमें शिक्षक, अभिभावक व समाज की मिलीजुली भूमिका होती है। नवगठित पीटीए में अंजुम अध्यक्ष, अकरम कोषाध्यक्ष चुने गए जबकि सुनील शर्मा, प्रदीप, सौरन सिंह, परवीन, फुरकान, इंदु, मेहताब को कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया। जयंत कुमार सिंह, संजय गैरोला राजेश कुमार, मुकेश कुमार, नफीसा आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

