विकासनगर,11 अपै्रल (आरएनएस)। बायांखाला के करणी मंदिर में भव्य कलश यात्रा के बाद श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की शुरुआत हुई। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए कलश यात्रा निकाली। सेलाकुई मंदिर से शुरु हुई कलश यात्रा नगर की चतुर्दिक परिक्रमा करते हुए कथा स्थल तक पहुंची, जहां कलश जल से व्यास पीठ को अभिसिंचित किया गया। इस दौरान राकेश, मिंटू सैनी, रिंकी देवी, प्रिया रावत, नीना गुप्ता, गौरव राणा, मिठ्ठन लाल, जितेंद्र गुप्ता, दीपा राणा, बीना, कुसुम भट्ट, आशा कंडारी, विमल, बीना भटोला, कविता, सुमित्रा सती, रेखा, समिता, राखी, शोभा, नंदा, प्रमिला, सुनीता, लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

