विकासनगर,11 अपै्रल (आरएनएस)। नगर में अनियंत्रित गति से दौड़ रहे खनन वाहनो से स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। दुर्घटनाओं की आशंका से डरे लोगों ने शनिवार को थाना पुलिस को ज्ञापन सौंपकर इन वाहनो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लोगों ने खनन वाहनों की गति पर लगाम लगाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में यशपाल नेगी, शूरवीर सिंह चौहान, प्रकाश भट्ट, यशपाल कैंतुरा आदि शामिल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

